फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बन रहा भव्य वार मेमोरियल: पर्यटकों के लिए बनेगा आकर्षण का केंद्र, दिखेगा भारत-पाक युद्धों का इतिहास

Sat, 21 Nov 2026 05:46 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर

सार

1965-1971 के युद्धों की यादों को संजोने के लिए हुसैनीवाला बॉर्डर में वार मेमोरियल का काम चल रहा है। सीए मान ने इसकी नींव रखी थी।  वार मेमेरियल को पर्यटन की दृष्टि से तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
हुसैनीवाला बॉडर्र पर बना रहा वार मेमोरियल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हुसैनीवाला बॉर्डर स्थित शहीदी स्मारक के नजदीक भारत-पाकिस्तान के बीच हुए 1965 और 1971 के युद्धों की यादों को संजोने के लिए वार मेमोरियल का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा यहां शिक्षा पार्क और झील भी बनाई जा रही है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद हुसैनीवाला बॉर्डर पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान बनाएगा और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।

विज्ञापन




सीएम मान ने रखी थी नींव
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हुसैनीवाला बॉर्डर पर हुसैनीवाला विरासती कॉम्प्लेक्स का नींव पत्थर रखा था। इस कॉम्प्लेक्स के तहत 24.49 लाख रुपये की लागत से भारत-पाकिस्तान युद्ध वॉर मेमोरियल बनाया जा रहा है। इसमें युद्ध के दौरान भारतीय सेना के जवानों की बहादुरी, उनके शौर्य और शहादत की गाथाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही युद्ध के दौरान दोनों देशों को हुए नुकसान और भारतीय सेना की ओर से लड़ी गई लड़ाई को डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की बहादुरी और उनके साहसिक कारनामों को भी वॉर मेमोरियल में दर्शाया जाएगा। इसके अलावा यहां शिक्षा पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इसमें बच्चों के लिए ऐसी गतिविधियां और आकर्षण विकसित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से वे खेल-खेल में ज्ञान हासिल कर सकेंगे। 

Trending Videos
विज्ञापन

पर्यटकों के मनोरंजन के लिए एक झील भी बनाई जा रही है, जिसमें बोटिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे पर्यटक झील में नौका विहार का आनंद ले सकेंगे। 
बता दें कि शहीदी स्मारक पर लाइट एंड साउंड सिस्टम स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से शहीदों के जीवन और उनके बलिदान से जुड़ी जानकारी दिखाई जाती है। 

पूरे शहीदी स्थल का सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है। हुसैनीवाला विरासती कॉम्प्लेक्स से संबंधित जानकारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि दूरदराज के लोग घर बैठे इसके इतिहास और विशेषताओं के बारे में जानकारी हासिल कर सकें और यहां आने की योजना बना सकें।

शहीदी स्मारक पर बनी हैं महान शहीदों की समाधियां
हुसैनीवाला बॉर्डर स्थित शहीदी स्मारक पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के अलावा बटुकेश्वर दत्त की समाधि भी बनी हुई है। इसके साथ ही भगत सिंह की माता विद्यावती की समाधि भी यहां स्थित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें