फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में बस की ब्रेक हुई फेल: फ्लाईओवर पर हुआ हादसा, एक के बाद एक तीन वाहनों को मारी टक्कर

Mon, 19 Oct 2026 06:30 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

जालंधर में फ्लाईओवर पर बस की ब्रेक फेल हो गई। बस ने एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मारी। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
बस ने कारों को मारी टक्कर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में बस स्टैंड के पास फ्लाईओवर पर एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। जानकारी के मुताबिक, बस की ब्रेक फेल होने के कारण एक के बाद एक तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर के चलते वाहनों को नुकसान पहुंचा और फ्लाईओवर पर ट्रैफिक जाम लग गया। 

विज्ञापन




घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु करवाया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी के अनुसार, फ्लाईओवर पर बस की ब्रेक फेल हो गई, जिसके चलते बस पीछे की ओर खिसक गई। इसी दौरान एक महिला चालक की कार का संतुलन बिगड़ने की बात भी सामने आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तीन वाहनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पुलिस ने बस को सड़क से हटवाकर पुल पार सड़क किनारे खड़ा करवाया और यातायात बहाल कराया। दुर्घटना में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने संबंधित वाहन चालकों को थाने ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें