फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में एसआईआर का 99.21 फीसदी काम पूरा: इन जिलों में पूरी हुई प्रक्रिया, क्या बोलीं निर्वाचन अधिकारी?

Thu, 01 Oct 2026 08:19 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

राज्य के आठ जिलों और 117 में से 55 विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर का काम 100 फीसदी पूरा कर लिया गया है। बाकी क्षेत्रों में भी लंबित कार्य को पूरा करने के लिए चुनाव मशीनरी जुटी हुई है।
विज्ञापन
अनिंदिता मित्रा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। राज्य में अब तक 99.21 फीसदी काम पूरा हो चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब अनिंदिता मित्रा ने बताया कि राज्य के आठ जिलों और 117 में से 55 विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर का काम 100 फीसदी पूरा कर लिया गया है। बाकी क्षेत्रों में भी लंबित कार्य को पूरा करने के लिए चुनाव मशीनरी जुटी हुई है जिन आठ जिलों में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है उनमें मोगा, शहीद भगत सिंह नगर (एसबीएस नगर), मानसा, तरनतारन, फरीदकोट, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पूरी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए चुनाव अधिकारियों के स्तर पर लगातार काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


नोटिस वाले मतदाताओं के घर पहुंचेंगे बीएलओ
मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम शामिल करना सुनिश्चित करने के लिए उन मामलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिनमें नोटिस जारी हो चुके हैं लेकिन सुनवाई या जरूरी दस्तावेज जमा कराने की प्रक्रिया अभी बाकी है। ऐसे मामलों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) स्वयं संबंधित मतदाताओं से संपर्क करेंगे और आवश्यक दस्तावेज सीधे एकत्र करेंगे। इस व्यवस्था से मतदाताओं को व्यक्तिगत सुनवाई या दस्तावेज जमा कराने के लिए चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ईआरओ) के कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे लंबित मामलों के निपटारे में भी तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लगेंगे विशेष शिविर
जिन विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर का कुछ काम अभी बाकी है, वहां मतदाताओं की सुविधा के लिए आगामी सप्ताह में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से मतदाता आवश्यक दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध करा सकेंगे। इसके अलावा मतदाता सूची से जुड़ी शंकाओं और समस्याओं के समाधान के लिए सभी जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) और ईआरओ के कार्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। अनिंदिता मित्रा ने मतदाताओं से अपील की कि वे बीएलओ और अन्य चुनाव अधिकारियों को सहयोग दें और आवश्यक दस्तावेज व जानकारी जल्द उपलब्ध करवाएं ताकि एसआईआर की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें