फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में नए साल में सुहाना होगा सफर: PRTC के बेड़े में शामिल होंगी 83 BS-6 नई बसें, किलोमीटर योजना पर चलेंगी

Wed, 01 Jan 2025 11:16 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पीआरटीसी के बेड़े में 83 नई बीएस-6 अनुकूल सामान्य बसें शामिल की जाएंगी। ये बसें किलोमीटर योजना के तहत छह साल के लिए हायर की जाएंगी।
विज्ञापन
पंजाब रोडवेज की बसें - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) के बेड़े में नई बसें शामिल होंगी। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पीआरटीसी के बेड़े में 83 नई बीएस-6 अनुकूल सामान्य बसें शामिल की जाएंगी। ये बसें किलोमीटर योजना के तहत छह साल के लिए हायर की जाएंगी। इसी तरह रोडवेज, पनबस द्वारा किलोमीटर योजना के तहत 20 सुपर इंटीग्रल बीएस-6 अनुकूल बसें और 19 एचवीएसी बसें भी हायर की जा रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब भर में जनवरी से दिसंबर 2024 तक राज्य की महिलाओं ने 14.88 करोड़ बार मुफ्त बस यात्रा की, जिस पर विभाग ने 726.19 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। राज्य सरकार ने महिलाओं को 1 अप्रैल 2022 से अब तक 1916.92 करोड़ रुपये के खर्च से 40.45 करोड़ मुफ्त बस यात्राएं प्रदान की हैं।

18 टोल प्लाजा बंद, यात्रियों के बचे 225 करोड़
पंजाब के लोक निर्माण और बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने मंगलवार को बताया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने राज्य की सड़कों पर बिना किसी रुकावट के सफर को यकीनी बनाने के लिए 18 टोल प्लाजा पर टोल वसूली बंद कर दी गई है, जिससे यात्रियों के साल 2024 के दौरान 225 करोड़ रुपये बचे हैं।
विज्ञापन


फोरलेन का काम शुरू
पटियाला-सरहिंद सड़क के फोरलेन का काम भी शुरू हो गया है। इस प्रोजेक्ट का एलान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पटियाला में व्यापार मिलनी के दौरान किया था। इस प्रोजेक्ट के साथ क्षेत्र में यातायात के प्रवाह और संपर्क में काफी सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें