फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक होंगे पंजाब के स्कूल:5012 सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 38,649 नए कंप्यूटर, लैब के लिए 400 करोड़ होंगे खर्च

Thu, 26 Feb 2026 08:53 PM IST
Ankesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

स्कूल प्रमुखों को 21 फरवरी से 20 मार्च तक स्कूल स्तर पर अनबॉक्सिंग सेलिब्रेशन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन समितियों, पंचायतों, सेवानिवृत्त शिक्षकों और पूर्व सैनिकों को इस नए डिजिटल युग की शुरुआत के साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
हरजोत बैंस - फोटो : X @AAPPunjab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए कंप्यूटर लैब स्थापित की जा रही हैं। सरकार 400 करोड़ रुपये की लागत से 38,649 नए कंप्यूटर 5012 स्कूलों में भेज रही है। स्मार्ट कक्षाओं के लिए 3,700 स्कूलों में इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले भी लगाए जा रहे हैं। बैंस ने वीरवार को प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव के बच्चों से ही इसका उद्घाटन करवाया जाएगा ताकि इस तरह की सुविधाएं प्रदान करने से सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का आत्मविश्वास बढ़ सके। स्कूलों में शिक्षा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस परियोजना की शुरुआत की जा रही है जिसका जल्द एलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में 5,000 कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी ताकि सभी सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी सरकारी स्कूलों में पूर्ण रूप से कार्यशील कंप्यूटर लैब सुनिश्चित की जा सके।

सरकार का मकसद सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों से अधिक सुविधाएं प्रदान करना है। आज से ही स्कूलों में कंप्यूटरों की डिलीवरी शुरू हो चुकी है। 20 मार्च तक पंजाब के हर जिले के प्रत्येक स्कूल को अपने नए कंप्यूटर मिल जाएंगे। कंप्यूटर वितरण की शुरुआत संगरूर और रोपड़ जिले से की जा रही है।
विज्ञापन


टीईटी अनिवार्य करने पर बैंस बोले-कानूनी राय ले रहे
शिक्षकों के लिए नौकरी पर बने रहने के लिए टीईटी अनिवार्य करने पर बैंस ने कहा कि वह इस संबंध में कानूनी राय ले रहे हैं। किसी भी शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी। सरकार कोई न कोई रास्ता निकालेगी। वे 20 से 25 वर्षों से सेवा दे रहे अनुभवी शिक्षकों के बीच बढ़ रही चिंता को समझते हैं। वह शिक्षक यूनियनों के निरंतर संपर्क में हैं और हम कानूनी रास्ता खोज रहे हैं।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्कूल प्रमुखों को 21 फरवरी से 20 मार्च तक स्कूल स्तर पर अनबॉक्सिंग सेलिब्रेशन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन समितियों, पंचायतों, सेवानिवृत्त शिक्षकों और पूर्व सैनिकों को इस नए डिजिटल युग की शुरुआत के साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। हम चाहते हैं कि पूरा समुदाय सरकारी शिक्षा प्रणाली में हो रहे इस महत्वपूर्ण बदलाव का अनुभव करे। अक्सर लोग सरकारी स्कूलों को बाहर से देखते हैं और अंदर हो रहे परिवर्तनों से अनजान रहते हैं। अभिभावकों को यह देखने दीजिए कि उनके बच्चे अपने क्षेत्र के निजी स्कूलों से भी बेहतर नवीनतम तकनीक के साथ शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इससे हमारी सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली में उनका विश्वास और मजबूत होगा।

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों को पारंपरिक कक्षाओं से स्मार्ट, तकनीक आधारित शिक्षण वातावरण में परिवर्तित करते हुए भगवंत मान सरकार ने पंजाब के विद्यार्थियों को डिजिटल तैयारी में अग्रणी बनाया है और यह सुनिश्चित किया है कि वे तेजी से विकसित हो रही दुनिया में उच्च शिक्षा, रोजगार और नेतृत्व के लिए आवश्यक योग्यताओं से लैस हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें