फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

350वां शहीदी दिवस: ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए सरकार का प्लान, वाहनों की एंट्री पर रहेगा बैन; ई-रिक्शा चलेंगे

Sat, 22 Nov 2025 12:58 PM IST
निवेदिता वर्मा राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

लोगों के मुफ्त आने-जाने के लिए सरकार ने छह जिलों से 500 ई रिक्शा मंगवाएं हैं। साथ ही श्रद्धालुओं को 150 शटल बस सेवा की सुविधा दी जाएगी। सरकार ने पटियाला, जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, गुरदासपुर और फिरोजपुर से ये ई-रिक्शा मंगवाएं हैं।
विज्ञापन
श्री आनंदपुर साहिब में ई-रिक्शा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर आयोजित समागमों के दौरान ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से विशेष प्लान तैयार किया है। 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा परिसर, टेंट सिटी और मुख्य लंगर के आसपास वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
विज्ञापन


लोगों के मुफ्त आने-जाने के लिए सरकार ने छह जिलों से 500 ई रिक्शा मंगवाएं हैं। साथ ही श्रद्धालुओं को 150 शटल बस सेवा की सुविधा दी जाएगी। सरकार ने पटियाला, जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, गुरदासपुर और फिरोजपुर से ये ई-रिक्शा मंगवाएं हैं। ई-रिक्शा ही श्रद्धालुओं को सभी प्रमुख गुरुद्वारा साहिब, मुख्य लंगर हॉल और टेंट सिटी लाने और ले जाने का काम करेंगे।

इसके अलावा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से भी श्रद्धालुओं को लाने और छोड़ने की फ्री व्यवस्था की गई है। तीन दिन बड़े स्तर पर समागम होने हैं जिस कारण लाखों लोगों के विभिन्न समागमों में पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान किसी भी तरह से ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना न करना पड़े इसलिए ही सरकार की तरफ से यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने भी अधिकारियों को इसे लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं कि सभी अधिकारी सेवा भावना से काम करें और श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करने में किसी भी तरह की कोई कसर न छोड़े। वाहनों के लिए 100 एकड़ में 30 आधुनिक पार्किंग बनाई गई हैं। श्रद्धालुओं को सिर्फ इन पार्किंग में ही अपने वाहनों को पार्क करना होगा जिसके बाद आगे उन्हें ई रिक्शा और शटल बस सेवा से ले जाने की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें