फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार का एक्शन: पुलिस थानों में तैनात 191 मुंशी ट्रांसफर, वित्त मंत्री बोले- थाने की मां होते हैं मुंशी

Mon, 24 Mar 2025 01:38 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने प्रदेश के सभी थानों में दो साल से ज्यादा समय से तैनात मुंशी (एमएचसी) को ट्रांसफर किया है। 
विज्ञापन
तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पुलिस थानों में तैनात मुंशियों (एमएचसी) का तबादला कर दिया है। पंजाब सरकार ने प्रदेश के सभी थानों में दो साल से अधिक समय से तैनात 191 मुंशी को ट्रांसफर किया है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि मुंशी को थाने दी मां कहा जाता है। 

विज्ञापन


पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बीते सप्ताह कहा था कि प्रदेश के सभी एसएसपी और एसएचओ की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके आधार पर ही एसएसपी और एसएचओ रैंक के अधिकारियों को पदोन्नति और अन्य बड़ी जिम्मेदारियों के लिए चुना जाएगा। 

डीजीपी ने बताया कि मुंशी की ट्रांसफर का उद्देश्य यह है कि कोई भी पुलिसकर्मी लंबे समय तक एक ही जगह तैनात रहकर विभागीय कार्यप्रणाली को प्रभावित न कर सके। अगर कोई अधिकारी इन आदेशों का पालन नहीं करता तो उन पर कार्रवाई होगी। बीते वर्ष 18 जून को पंजाब के 10 हजार पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें