फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की किशोरी की कनाडा में मौत: सड़क हादसे में गई जान, परिवार ने दिखाई हिम्मत, किया बेटी का अंगदान

Mon, 04 Aug 2025 06:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जीरा (फिरोजपुर)

सार

पंजाब के फिरोजपुर की 17 साल की किशोरी की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। किशोरी वहां कंप्यूटर इंजीनियरिंग का डिप्लोमा पूरा कर वर्क परमिट के लिए आवेदन कर रही थी। 
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की किशोरी की कनाडा में मौत हो गई। फिरोजपुर के जीरा हलके के गांव बोतियां की रहने वाली 17 साल की किशोरी की कनाडा के ब्राम्पटन शहर में सड़क हादसे में मौत हुई है। मृतका की पहचान मेनबीर कौर ढिल्लों  के तौर पर हुई है। मेनबीर कौर ढिल्लों दो साल पहले उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कनाडा गई थी। सूचना मिलते ही परिवारिक सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन

 
परिवार वालों ने बताया कि मेनबीर कौर ढिल्लों ने कनाडा में कंप्यूटर इंजीनियरिंग का डिप्लोमा कर रही थी। बेटी की मौत के बाद परिवार वालों ने साहसी फैसला लेते हुए बेटी का अंगदान किया है। कनाडा में ही उसका अंगदान किया गया है और उसका अंतिम संस्कार भी वहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पिता सरताज सिंह ने बताया कि उसकी बेटी मेनबीर कौर ढिल्लों वर्ष 2023 में कनाडा उच्च शिक्षा प्राप्त करने गई थी। ब्राम्पटन शहर में रह रही थी। उसने अपनी शिक्षा पूरी कर ली थी। वर्क परमिट के लिए आवेदन की तैयारी कर रही थी। सोमवार सुबह ही उन्हें पता चला कि उनकी बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

यह भी पढ़ें: मंत्री के काफिले ने छात्र को कुचला: परिजनों ने पठानकोट-अमृतसर हाईवे किया जाम, नहीं आए मंत्री कटारूचक्क

यह भी पढ़ें: 'मैं और मेरा परिवार डरने वाला नहीं': कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर हुई थी फायरिंग, कॉमेडियन ने दिया जवाब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें