पंजाब के 30 लोग डिपोर्ट हुए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिका और भारत के अधिकारियों के बीच बैठक
अमेरिका से डिपोर्ट होकर आ रहे 104 भारतीयों की फ्लाइट सीधा एविएशन क्लब में लैंड करवाई जा रही है। यहां पर अमेरिका से आ रहे अधिकारियों व भारत के मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के अधिकारियों के बीच मीटिंग होने जा रही है। इस मीटिंग में अवैध तरीके से इस तरह जाने वाले लोगों को रोकने पर बातचीत होगी। इस दौरान सभी डिपोर्ट होकर आ लोगों को मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर के अधिकारियों के हवाले कर दिया जाएगा। इसके बाद इन सभी लोगों के दस्तावेजों की जांच के बाद अपने-अपने घरों को रवाना कर दिया जाएगा।