पंजाब के सरकारी महकमों, निकायों व बोर्डों में लंबे समय से अफसरों और कर्मचारियों की भारी कमी बनी हुई है। इसका प्रतिकूल असर विभागों के कामकाज पर पड़ रहा है।
कर्मचारी श्रेणी कुल स्वीकृत पद रिक्त पद
ग्रुप ए - 45365 28317
ग्रुप बी - 54015 8660
ग्रुप सी - 183616 26740
ग्रुप डी - 53108 20187
निकाय कुल स्वीकृत पद रिक्त पद
बोर्ड/निगम 86891 45978
नगर निगम/कमेटियां 29311 13243
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट 854 314
जिला परिषद 932 413
मार्केट कमेटियां 3839 1961
पंचायत समितियां 3924 1584
हमारी सरकार ने साढ़े तीन साल में ईमानदारी से 56856 सरकारी नौकरियां युवाओं को दी हैं। विभागों के यह रिक्त पद पिछली सरकारों की देन हैं जिन्होंने नौकरियों को सिर्फ अपने चहेतों या सिफारिश तक सीमित रखा। प्रतिभाशाली युवा पहले दरकिनार और भ्रष्ट सिस्टम का शिकार थे। हमारी सरकार ने बिना भ्रष्टाचार काबिलियत के बूते सरकारी नौकरियां दीं और खुद उन्हें नियुक्ति पत्र बांटे। प्रयास है हम सभी विभागों के रिक्त पदों को जल्द भर दें। इस दौरान पहली प्राथमिकता यह रहेगी कि हम अफसरों व कर्मचारियों का अतिरिक्त कार्यभार कम करें ताकि उन पर दबाव कम हो। - भगवंत सिंह मान, मुख्यमंत्री, पंजाब