फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर में कार-ट्रेन की टक्कर, दो लोगों की मौत

Tue, 21 Jan 2014 12:44 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के अबोहर में बीती रात हुए एक ट्रेन हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। मरने वाले जगरांव के रहने वाले थे और गंगानगर जा रहे थे।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब एक बजे सीतो रोड, रेलवे फाटक पर एक कार दिल्ली से गंगानगर जा रही सराय रोहिला एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर बाल-बाल बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक कार सवार तीन युवक जगरांव की ओर से आ रहे थे। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह फाटक तोड़ती हुई रेल लाइन पर पहुंच गई। तीनों कार सवार नींद में थे। जब उनकी आंख खुली तो ड्राइवर की साइड में बैठा युवक और पीछे बैठा युवक बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। जैसे ही वे बाहर निकले, सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में ले लिया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें