नहर में गिरी कार को बाहर निकाला गया।
- फोटो : अमर उजारा
पंजाब के पठानकोट में बड़ा हादसा हुआ है। गाड़ी में सवार छह युवक नगर में गिरने से दो की मौत की खबर है। चार अन्य घायल हैं। बुधवार देर रात पठानकोट के काठवाला नहर पुल के पास यह हादसा हुआ है। जन्मदिन की पार्टी करके सभी युवक गाड़ी से लौट रहे थे। गाड़ी जब काठवाला नहर के पास पहुंची तो अचानक अनयंत्रित होकर नहर में गिर गई।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात लगभग एक बजे सभी युवक बर्थडे पार्टी करके कार से अपने-अपने घर लौट रहे थे। तभी कार ड्राइव कर रहे युवक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। अचानक कार का संतुलन बिगड़ जाने से कार नहर में गिर गई, जिसमें दो युवक पानी में डूब जाने से उनकी मौत हो गई, जबकि चार युवक जैसे तैसे गाड़ी से बाहर निकल आए, लेकिन वह घायल हो गए। हादसे में जिन 2 लोगों की मौत हुई है उनमें से एक युवक की शादी छह महीने पहले ही शादी हुई थी। वह कुछ दिनों बाद विदेश जाने वाला था। कार करीब 30-40 फीट नीचे गिरी है। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। मृतक रजत के छोटे भाई का जन्मदिन था और शहर से जन्मदिन मनाकर ग्रामीण क्षेत्र में दूसरे घर वापस लौट रहे थे।
पल्टा साहिब निवासी रजत के चचेरे भाई दीपक कुमार ने बताया कि रविवार रात 2 बजे के करीब उसे फोन आया और कहा कि हमारी गाड़ी पठानकोट काठवाला पुल नहर में पलट गई है, जिसमें 4 लोग बाहर आ गए हैं और बाकी 2 बीच में ही फंसे हुए हैं। आप तुरंत आ जाओ। युवक ने कहा कि जब वे मौके पर पहुंचे और नहर से बाहर आने वाले युवकों से पूछा कि गाड़ी कहां पर गिरी है। उन्होंने बताया कि हमें नहीं पता गाड़ी कहां गिरी है वे दूसरी साइड से बाहर आए हैं। दीपक ने कहा कि वे नहर किनारे टार्च के सहारे गाड़ी की तलाश करने लगे क्योंकि नहर में पानी ज्यादा होने के कारण वे बीच नहीं जा पाए। जब गाड़ी उन्हें दिखाई दी तो उसे बाहर खीचने की कोशिश की गई, लेकिन, बाहर नहीं निकाल पाए। गाड़ी में देखा कि रजत व रंजीत को करीब 25 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला तो देखा कि एक की मौके पर मौत हो चुकी थी जबकि दूसरे को अस्पताल उपचार के लिए लेकर गए। अस्पताल में उपचार के दौरान दूसरा युवक भी मृत पाया गया।
रजत साउथ कोरिया से आया, अब जाना था कनाडा
यह भी सामने आया है कि रजत साउथ कोरिया से लौटा था और करीब तीन माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी के विदेश चले जाने के बाद अब रजत भी विदेश जाने की तैयारी में था। मौके पर स्थानीय पुलिस ने पहुंच जेसीबी की मदद से कार को नहर से निकाला और मृत युवकों का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने मृतकाें के परिवार सदस्यों के बयान पर आगे की जांच शुरू कर दी है।