फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर की चपेट में मोगा का गुरु रामदास नगर

Sun, 05 Jan 2014 09:02 PM IST
मोगा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु रामदास नगर में एक सप्ताह में कैंसर से तीन लोगों की मौत हो गई। इससे लोगों में दहशत है और वे जिला प्रशासन को इसका जिम्मेदार बता रहे हैं।
विज्ञापन



गंदे पानी की सप्लाई का आरोप लगाकर लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही विधायक जोगिन्द्र पाल जैन मौके पर पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया।


इस मौके पर महिला अविनाश कौर, रानी, सावित्री देवी और सुनीता रानी ने बताया कि मोहल्ले में औसतन हर तीसरे घर में पीलिया या कैंसर का मरीज है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम की तरफ से गंदे पानी की सप्लाई के कारण बीमारियां फैल रही हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी बलवंत सिंह ने बताया कि उसके पिता पूर्व फौजी साधु सिंह की कुछ दिन पहले कैंसर से मौत हो गई। वहीं नीरज कुमार ने बताया कि उसके पिता स्वर्ण राम की कैंसर से मौत हो गई। मौत से कुछ दिन पहले ही उन्हें इस बीमारी के बारे में पता लगा था।

मुहल्ले के बुद्ध राम ने बताया कि उसके पिता राम स्वरूप की भी कैंसर से मौत हो गई है। कैंसर से हो रही मौतों से दहशत में आए लोगों ने बताया कि इस इलाके में गंदा पानी आ रहा है।


सिविल अस्पताल के डॉक्टर युधिष्ठिर चौधरी ने बताया कि दूषित पानी पीने से पेट की बीमारियां डायरिया, पीलिया आदि बिगड़ने से ही कैंसर बन जाता है। नगर निगम के कार्यसाधक अफसर केएस बराड़ ने कहा कि निगम की तरफ से शुद्ध पानी सप्लाई किया जा रहा है। सिर्फ एक दिन पाइप लीकेज के कारण कुछ देर के लिए गंदा पानी आया था और लीकेज बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन



कैंसर से इनकी हो चुकी है मौत
पंजाब में आम आदमी ही कैंसर की चपेट में नहीं आ रहे, बल्कि कई वीवीआईपी, सीनियर अफसर भी इस बीमारी से जिंदगी की जंग हार चुके हैं।

कैंसर से मरने वालों में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिन्दर कौर बादल, पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़, पंजाब के गृह सचिव सुरजीत सिंह, विधायक रामिंदर सिंह, आईजी नरिन्दर पाल सिंह, मशहूर गायिका परमिंदर संधू, प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की साली धनंतर कौर, पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह के भतीजे बसंत सिंह आदि शख्सियतें शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें