फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को गोली मारकर गिराया, संदिग्ध पैकेट फेंककर लौट रहा था सीमापार

Tue, 14 Nov 2023 08:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर
विज्ञापन
BSF shot down Pakistani drone - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बॉर्डर स्थित सरहदी गांव टिंडी वाला में बीएसएफ ने गोली दाग कर आसमान में मंडराते पाकिस्तानी ड्रोन को जमीन पर गिरा दिया। देर रात्रि चलाए गए सर्च आपरेशन के दौरान ड्रोन को बरामद भी कर लिया गया।
विज्ञापन


बीएसएफ के प्रवक्ता के अनुसार फिरोजपुर बॉर्डर रेंज के अंतर्गत पड़ते गांव टिंडीवाला के पास 13 नवंबर को रात के समय बीएसएफ ने पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में आ रहे एक संदिग्ध ड्रोन को देखा और उस पर गोलियां दागनी शुरू कर दी, बीएसएफ की गोली लगने से ड्रोन जमीन पर गिर गया।

इसके बाद बीएसएफ जवानों द्वारा एक तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान रात करीब 9 बजे बीएसएफ के जवानों ने गांव टिंडी वाला में पड़ने वाले सीमा बाड़ क्षेत्र के पास खेत से एक छोटा ड्रोन बरामद किया। बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर (मॉडल - डीजेआई माविक 3 क्लासिक, चीन में निर्मित) है।
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर रहने वाले तस्करों की ओर से भारतीय सीमा में नशा व हथियार तस्करी के लिए ड्रोन का प्रयोग किया जा रहा है, जिसे बीएसएफ के चौकस जवानों द्वारा रोका जा रहा है, परंतु लगातार बढ़ती ड्रोन की घटनाएं सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें