फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के खात्मे के बाद पूर्व मंत्री के भाई ने की खुदकुशी

Wed, 07 Aug 2013 07:50 PM IST
कपूरथला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के कपूरथला में पूर्व वित्तमंत्री डॉ. उपिंदरजीत कौर के मौसेरे भाई ने बुधवार सुबह शालीमार बाग के पास ब्रह्मकुंड रोड स्थित अपने घर में पत्नी, बेटे और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। सूचना पाते ही डॉ. उपिंदरजीत कौर भी मौके पर पहुंची और सारे मामले की जानकारी हासिल की। थाना सिटी पुलिस ने मृतक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार डॉ. अवतार सिंह प्रापर्टी में कुछ विवाद को लेकर परेशान चल रहे थे।

मॉडल टाउन निवासी फाइनेंसर डॉ. अवतार सिंह के ममेरे भाई कर्म सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसे सुबह पौने छह बजे डॉ. अवतार सिंह का फोन आया कि उसने अपनी पत्नी उपिंदर कौर (40), बेटी अमानत कौर (8) और बेटे गौरव (13) को गोली मार दी है और अब खुद मरने जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप मेरे बड़े भाई हो, मेरी मां का ख्याल रखना। उन्होंने फोन सुनते ही उसे ऐसा करने से मना किया और उसके घर की ओर निकल पड़े। वहां पहुंचे तो घर के दरवाजे बंद थे।

दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए तो देखा कि कमरे में चार लाशें खून से लथपथ पड़ी थी। उन्होंने साथ के मकान में रहने वाले डॉ. अवतार सिंह के बड़े भाई मनमोहन सिंह को जगाया और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक डॉ. अवतार सिंह पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें