थाना धर्मकोट में पुलिस सांझ केंद्र में सूचना का अधिकार विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया।
इस दौरान लोगों को इस सांझ केंद्र में दी जा रही सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
सांझ केंद्र के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह ने कहा कि जिला पुलिस प्रमुख मुखविंदर सिंह भुल्लर और जिला कम्युनिटी पुलिस अफसर गुरमेल सिंह राय मोगा के नेतृत्व में लोगों को राइट टू सर्विस एक्ट 2011 के अंतर्गत सांझ केंद्र धर्मकोट की तरफ से दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान कुलवंत सिंह चीमा, बलवंत सिंह एमसी धर्मकोट, बख्शीश सिंह नंबरदार मौजूद थे।