दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लाइनो पार इलाके के पूर्व पार्षद विजय कुमार ने केजरीवाल बनकर अलग तरह का रोष प्रदर्शन किया।
पूर्व पार्षद ने कहा कि आम आदमी पर राजनीति कर दिल्ली के सीएम बनने वाले केजरीवाल को अब आम आदमी से कैसा खतरा है।
पूर्व पार्षद ने कहा कि दिल्ली सरकार की नीतियों से परेशान एक महिला ने बीते दिनों केजरीवाल पर स्याही फेंकी थी, लेकिन उस समय केजरीवाल ने कहा था कि महिला को छोड़ दिया जाए।
वहीं बाद में केजरीवाल ने उक्त महिला को यह कहकर जेल में भेजवा दिया कि उनकी जान को उक्त महिला से खतरा है।