गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की आशंका को लेकर जिला और रेलवे पुलिस की ओर से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत वीरवार को बठिंडा में थाना कोतवाली इंचार्ज संजीव मित्तल, जीआरपी इंचार्ज यूसी चावला, आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार और एएसआई सुखविंदर ने बम निरोधक दस्ते को साथ लेकर रेलवे स्टेशन पर रेवाड़ी-सिरसा ट्रेन में सर्च अभियान चलाया।
इस दौरान फोर्स ने यात्रियों के सामान की भी बारीकी से जांच की। पार्किंग और पार्सल घर के साथ-साथ स्टेशन रोड पर स्थित होटलों को भी खंगाला गया।
थाना कोतवाली के एसएचओ संजीव मित्तल ने कहा कि 26 जनवरी के मद्देनजर मिले विशेष आदेश के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है, जो लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि समय-समय पर अलग-अलग टीमों के साथ यह अभियान चलाया जाएगा।