नबार्ड की ओर से मानसा के लिए तैयार की संभावित कर्ज योजना 2016-17 को उपायुक्त ईशा कालिया ने जारी किया।
उन्होंने कहा कि आने वाले साल में समूह बैंक ग्रामीण विकास की ओर ध्यान रखते हुए हर जरूरतमंद को कर्ज देने में किसी किस्म की दिक्कत न आने दें।
नबार्ड के जिला विकास सहायक महाप्रबंधक दविंदर कुमार ने कहा कि बीते साल के जिला लीड बैंक के काम तसल्ली बख्श पाए गए हैं।
अब भी आशा है कि गांवों के विकास के लिए शानदार योजनाएं बनेंगी। इस मौके पर रिजर्व बैंक आफ इंडिया चंडीगढ़ के विनय कुमार, लीड जिला मैनेजर नरेश कुमार, जिला आरएसईटी के ईश्वर दयाल मौजूद थे।