सीवियां रोड पर स्थित एक कबाड़ के गोदाम में शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे अचानक आग लग गई।
इससे लगभग 2 लाख से अधिक का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार नामक व्यक्ति का सीवियां रोड पर कबाड़ का गोदाम है।
वहां लेबर की लापरवाही की वजह से अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि गोदाम में लेबर आग जलाकर चाय बना रहा था। वहां अचानक आग भड़क गई।
देखते ही देखते आग भयानक रूप धारण कर गई। एनएफएल और बठिंडा फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।