फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना प्रभारी का रीडर 50 हजार रिश्वत लेते काबू

Fri, 08 Jan 2016 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस की टीम ने थाना केनाल प्रभारी जीत सिंह के रीडर सतरूप सिंह को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


वहीं थाना प्रभारी घटना का पता चलते ही फरार हो गया। विजिलेंस ने थाना प्रभारी और रीडर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

उधर, एसएसपी स्वप्न शर्मा ने मामला ध्यान में आते ही तुरंत प्रभाव से थाना प्रभारी जीत सिंह और उसके रीडर सतरूप सिंह को सस्पेंड कर दिया।

विजिलेंस विभाग के डीएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि परसराम नगर निवासी सुखजिंदर सिंह का थाना कैनाल प्रभारी जीत सिंह के पास एक केस था।

इससे उसका नाम निकालने की एवज में थाना प्रभारी ने 50 हजार रिश्वत की मांगी थी। इसके बाद सुखजिंदर सिंह ने इसकी विजिलेंस के पास शिकायत की।

विजिलेंस विभाग की टीम ने वीरवार देर शाम को सरकारी गवाहों के सामने थाना प्रभारी के रीडर सतरूप सिंह को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी और रीडर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी बठिंडा स्वप्न शर्मा का कहना है कि मामला उनके ध्यान में है।

उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी पुलिस अधिकारी और कर्मी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें