गांव घरागणा में पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने कुत्ता घुमाते समय एक व्यक्ति को घेरकर उससे मारपीट की।
पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को रणजीत सिंह ने बताया कि उसका गांव में कुछ लोगों के साथ झगड़ा चला आ रहा है।
जब वह गांव में अपने कुत्ते को घुमा रहा था तो उसे तेज हथियारों से लेस व्यक्तियों ने घेर कर मारपीट की। उसके बयान पर पुलिस ने गुरसेवक सिंह, पोली सिंह, गुरसेवक सिंह, सुखचैन सिंह पर केस दर्ज कर लिया है।