फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की नकली करेंसी समेत दो काबू

Mon, 30 Nov 2015 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा पुलिस की सीआईए व एंटी गुंडा स्टाफ की टीम ने सांझे ऑपरेशन के तहत 3 लाख 30 हजार की नकली करेंसी समेत दो लोगों को काबू कर उन पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी गांव कोटशमीर, साहिब सिंह निवासी अमरपुरा बस्ती बठिंडा के तौर पर हुई है। एसएसपी बठिंडा स्वप्न शर्मा ने बताया कि पुलिस को मुखबरी हुई थी कि उक्त दोनों आरोपी शहर की पटा मार्केट स्थित लाटरी की दुकानों पर नकली करेंसी के साथ लाटरी खेल रहे हैं।

इसके तहत सीआईए व एंटी गुंडा स्टाफ की पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों को तीन लाख तीस हजार रुपये की नकली करेंसी समेत काबू किया।

पुलिस की ओर से आरोपियों से बरामद की गई नकली करेंसी में एक हजार के 230 नोट और पांच सौ के 200 नोट शामिल हैं।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह ने पुलिस पूछताछ में माना कि वह कोलकाता निवासी कृष्ण कुमार से अस्ली 45 हजार रुपये की करेंसी के बदले एक लाख रुपये की नकली करेंसी लेकर आता था। वह लाटरी की दुकानों पर जुआ खेल कर चला देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें