फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में तेजाब से हो रही अदरक की धुलाई

Thu, 17 Dec 2015 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी आते ही हर घर की जरूरत बनने वाले अदरक को अगर आप खाते हो तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इसको सब्जी मंडी में चमक के लिए तेजाब के साथ धोकर बेचा जा रहा है। यह सेहत के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन


एक ऐसा ही मामला वीरवार को बठिंडा की सब्जी मंडी में सामने आया है। वहां पर पुलिस व सेहत विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर छापामारी कर तेजाब के साथ अदरक धो रहे पांच लोगों को काबू किया है।

पुलिस ने उनसे तीन बोरी अदरक और सात बोतलें तेजाब की बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने 50 किलो अदरक बरामद किया है, जिसे उन्होंने तेजाब से धोना था।

पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान जोगिंदर सिंह, इंदर शेखर, पप्पू केवट, बिंदू शाह के तौर पर हुई है। वहीं एक आरोपी की पहचान होना बाकी है।

पुलिस ने काबू किए सभी आरोपियों को देर शाम थाने में जमानत लेकर रिहा कर दिया। पुलिस चौकी प्रभारी अमरिंदर सिंह ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोेग सब्जी मंडी में टायलेट धोने वाले तेजाब के साथ अदरक को धोकर बेचते हैं।
विज्ञापन


इसके चलते वे आज भी तेजाब के साथ अदरक धो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद सेहत विभाग की टीम को लेकर जब उक्त जगह पर छापामारी की गई तो पुलिस ने वहां से पांच लोगों को तेजाब के साथ धोए हुए अदरक की तीन बोरी और सात बोतलें शराब की बरामद कर काबू कर लिया।

उधर सेहत विभाग के डीएचओ आरएस रंधावा का कहना था कि बरामद किए अदरक के सैंपल लेकर टेस्ट के लिए लैब में भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के अदरक खाने से पेट पर बूरा असर पड़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें