जमीन की मालकी न होने पर कुछ लोगों ने आपस में मिलकर एक व्यक्ति से 9 लाख 10 हजार रुपये में सौदा कर लिया।
पुलिस ने इस ठगी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गमदूर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके साथ आरोपियों ने जमीन पर सौदा किया था। इसलिए बयाने के तौर पर उससे उन्हें 9 लाख 10 हजार दे दिए।
बाद में पता चला कि यह जमीन उनके नाम पर नहीं थी। थाना सिटी-2 मानसा की पुलिस ने गुरदेव सिंह, इंद्रजीत सिंह और बलविंदर सिंह पर केस दर्ज कर लिया है।