फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बेटे की हत्या के फरार दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Feb 2014 10:41 PM IST
अमर उजाला, बठिंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने नौ फरवरी को बल्ला राम नगर में हुए मां बेटे के अंधे कत्ल कांड के दो फरार आरोपियों को सोमवार को शहर की विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इस कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए जिला पुलिस ने इस कत्ल कांड के मुख्य आरोपी सुरजीत सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था।
एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस दोहरे कत्ल कांड के फरार दोनों आरोपियों गुरमीत सिंह नरूयाना रोड बठिंडा और जगजीत सिंह निवासी परस राम नगर बठिंडा को सोमवार को विभिन्न जगहों से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपियों से मृतक रूपिंदर सिंह के घर से लूटे जेवरात और पैसे भी बरामद किए गए है। जबकि रविवार को गिरफ्तार किए गए इस दोहरे हत्या कांड के मुख्य आरोपी सुरजीत सिंह से पुलिस एक रिवाल्वर और दस जिंदा कारतूस बरामद कर चुकी है। एसएसपी भुल्लर ने बताया है कि तीनों आरोपी लकड़ी के मिस्त्री है और पुराने मित्र है। घर के आर्थिक  हालतों से परेशान होकर तीनों आरोपियों ने कुछ माह पहले ही चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में माना है कि उन्होंने दो माह पूर्व जुझार सिंह नगर के एक घर से जो समान चोरी किया था। वह पुलिस ने बरामद कर लिया है और इस के अलावा जुझार नगर के ही रहने वाले बिक्रम के घर से चोरी सामान बरामद करना अभी बाकी है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में कई और अहम खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें