बठिंडा ट्रैफिक पुलिस ने ट्यूशन सेंटरों के पास बुलेट व बाइक से पटाखे मारने वालों के चलान काटे।
इसके अलावा कई बुलेट मोटरसाइकिलों के साइलेेंसर भी उतार कर जब्त कर लिए। पुलिस ने अवैध तौर पर प्रेस शब्द का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों के भी चलान काटे।
एसएसपी राजेश्वर सिंह सिद्धू का कहना था कि ऐसे असामाजिक व शरारती तत्वों से निपटने के लिए उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को सख्त हिदायत की है।
एसएसपी ने जिले के लोगों को अपील करते कहा कि छोटे बच्चों को वाहन ले जाने के लिए न दें।