गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के लिए आरोपियों ने जिस टोयोटा कोरोला गाड़ी का इस्तेमाल किया था, उसके मालिक तक बठिंडा पुलिस पहुंच गई है। रविवार देर रात को पुलिस ने टोयोटा कोरोला गाड़ी के मालिक को बठिंडा के गांव भागी वादर से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि गाड़ी के मालिक ने पुलिस को बताया कि उसने इस गाड़ी को तलवंडी के एक युवक को बेच दिया था। लेकिन उसने गाड़ी को युवक ने अपने नाम पर ट्रांसफर नहीं करवाया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिस युवक ने यह गाड़ी खरीदी थी उसका नाम गैंगस्टर कुलवीर नरूआना की हत्या मामले के साथ जुड़ चुका है।