फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: तेज रफ्तार कार का कहर, मोमोज की दुकान पर बैठा 12 साल का बच्चा 100 मीटर दूर उछाला; मौत, तीन घायल

Mon, 09 Nov 2026 10:43 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा

सार

डीएसपी अरुण ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हरियाणा नंबर की गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक और चालक की शिनाख्त की जा रही है। चश्मदीदों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आरोपी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या, लापरवाही से वाहन चलाने और शराब पीकर गाड़ी चलाने की धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
बठिंडा में कार ने तीन को कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार देर रात को पंजाब के बठिंडा स्थित मलोट रोड पर एक तेज रफ्तार कार चालक ने भीषण तांडव मचा दिया। मलोट की दिशा से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित टोयटा कार ने थर्मल प्लांट के सामने सिवियां लिंक रोड की ओर मुड़ रहे मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बेकाबू हुई कार सड़क किनारे लगे मोमोज स्टॉल में जा घुसी और वहां खड़े वाहनों व लोगों को बुरी तरह रौंद दिया। हादसे में स्टॉल के पास बाइक पर बैठे 12 साल के बच्चे गुरदीप कुमार उर्फ हरमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

कार की टककर से 100 मीटर दूर जाकर गिरा मासूम, सिर फटने से तोड़ा दम
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क किनारे बाइक पर बैठा 12 वर्षीय गुरदीप कुमार उर्फ हरमन हवा में करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरा। सिर में गहरी चोट लगने और सिर फट जाने के कारण मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हरमन गांव दियोण का रहने वाला था और अपने परिजन के साथ वहां रुका हुआ था।

अंधेरे का फायदा उठाकर भागा कार चालक
कार की गति इतनी तेज थी कि पहली बाइक को टक्कर मारने के बाद वह सीधे मोमोज स्टॉल पर चढ़ गई। वहां मौजूद सिवियां निवासी 15 वर्षीय पाली, खेता सिंह बस्ती निवासी 36 वर्षीय ममता और 40 वर्षीय अमृत सिंह कार की सीधी चपेट में आ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आरोपी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

गाड़ी में मिली शराब की बोतल, भड़के लोगों ने लगाया जाम
दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के दुकानदार और राहगीर मदद के लिए दौड़े। जब लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार की तलाशी ली, तो अंदर शराब की बोतल बरामद हुई। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा कि शायद कार चालक शराब के नशे में होगा, चालक के नशे में धुत होने की बात सामने आते ही मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने सड़क के दोनों तरफ यातायात ठप कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। सड़क पर लंबा जाम लगने से वाहनों की कतारें लग गईं।

तीन घायलों की स्थित गंभीर
सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था 'नौजवान वेलफेयर सोसायटी' के प्रधान सोनू माहेश्वरी अपनी एंबुलेंस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। संस्था के सदस्यों ने तुरंत खून से लथपथ तीनों घायलों को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार तीनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, मृतक हरमन के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया है।

एकदम सामने आई अन्य गाड़ी से बचने के चक्कर में लोगों को लिया चपेट में 
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि जब मलोट रोड की तरफ से बठिंडा जा रही तेज रफ्तार कार के आगे एक अन्य कार आ गई तो तेज कार चालक ने सामने आई गाडी से बचने के चक्कर में पहले बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी, फिर साइड पर खडे लोगों को अपनी चपेट में लें लिया। 

पुलिस ने संभाला मोर्चा, आरोपी की तलाश में दबिश
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सिटी-2 अरुण और थाना थर्मल के एसएचओ इंस्पेक्टर हरबंस सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने गुस्साए प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और कड़ी कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

हरियाणा नंबर की है गाड़ी
डीएसपी अरुण ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हरियाणा नंबर की गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक और चालक की शिनाख्त की जा रही है। चश्मदीदों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आरोपी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या, लापरवाही से वाहन चलाने और शराब पीकर गाड़ी चलाने की धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि फरार चालक को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें