फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल में महिला से गलत काम, विरोध पर हत्या

Tue, 20 Aug 2013 07:54 AM IST
अमृतसर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के धार्मिक स्थल में महिला से गलत काम होने और विरोध पर महिला की हत्या कर देने की सनसनीखेत वारदात सामने आई है।
विज्ञापन


वारदात पंजाब जिले के कस्बा रमदास में हुई। यहां शनिवार रात धार्मिक स्थल के सेवादार ने एक महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर सेवादार ने महिला के सिर पर लाठी मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी सेवादार फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार बलबीर सिंह निवासी गांव मलियां खुर्द थाना कादियां गुरदासपुर ने पुलिस को बताया कि वह गांव हेलर स्थित धार्मिक स्थल में अपनी पत्नी के साथ अकसर सेवा करने के लिए आता है।
विज्ञापन


शनिवार को वह अपनी पत्नी जोगिंदर कौर के साथ गुरुद्वारा साहिब में पहुंचा। सेवा करने के बाद उन्होंने रात को गुरुद्वारा साहिब में लंगर छका। मौसम खराब होने के कारण धार्मिक स्थल में ही कमरा लेकर रुक गए।

धार्मिक स्थल पर सेवादार कश्मीर सिंह देर रात उनके कमरे में दाखिल हुआ और उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। उनकी पत्नी ने शोर मचा दिया। इतने में वह भी नींद से जाग गए।
विज्ञापन


आरोपी ने कमरे में पड़ी लाठी से उनकी पत्नी के सिर पर वार किया। उनकी पत्नी बेहोश होकर वहीं पर गिर पड़ी। उन्होंने शोर मचाया।

आरोपी वहां से फरार हो गया। उन्होंने अपनी पत्नी को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डाक्टरों ने उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर थाना रमदास की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी कश्मीर सिंह निवासी गांव गोराया कोट जिला गुरदासपुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। आरोपी कश्मीर सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापामारी जारी है।
- पंकज शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें