बैंक आफ इंडिया की स्थानीय ब्रांच के बाहर लगी ए.टी.एम. मशीन तोड़कर लुटेरे अपने साथ ले गए। बुधवार मध्यरात्रि हुई इस घटना के बारे में सुबह दुकानदारों ने बैंक प्रबंधन को सूचित किया।
बैंक पहुंचने पर शाखा प्रबंधक जी.एस. कौशल ने स्थानीय नगर थाना पुलिस को चोरी की इस घटना के बारे में सूचित किया। एटीएम मशीन में लगभग तीन लाख रुपये की धनराशि थी।
बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक जी.एस. कौशल ने बताया कि अज्ञात चोरों ने ए.टी.एम. के बाहर लगे शीशे को तोड़कर मशीन को किसी तेजधार हथियार से काटकर मशीन के भीतर पड़ी नकदी को लूटकर ले गए।
मशीन में रखी नकदी के बारे में साफ तौर पर जानकारी देने से उन्हेंने मना करते हुए बताया कि आज सुबह चोरी की घटना के बारे में उन्हें एक दुकानदार सुरिन्द्र कुमार द्वारा सूचित किया गया जिसके बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी।
उधर मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. रूपिन्द्र भारद्वाज ने बताया कि बैंक प्रबंधन द्वारा करीब एक सप्ताह पूर्व ए.टी.एम. मशीन में 3 लाख रूपए की नकदी डाली गई जिस कारण अभी तक साफ तौर पर कुछ नही कहा जा सकता कि मशीन में कितनी नकदी मौजूद थी।