फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: संदिग्ध हालात में युवक की गोली लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बटाला। गांव मसानियां में 23 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध हालत में पिता की राइफल से गोली चलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बलकरण सिंह निवासी गांव मसानियां के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेखवां की पुलिस मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

घटना शनिवार देर शाम की है। इस संबंध में पुलिस चौकी वड़ाला ग्रथियां के प्रभारी का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि बलकरण सिंह अपने पिता के साथ शनिवार की देर शाम को गांव के गुरुद्वारा साहिब आया था। जब वह अपने पिता की लाइसेंसी राइफल कार में रखने लगा तो अचानक गोली चल गई। गोली उसके सिर में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें