संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। लापरवाही से ब्रेक लगाने पर ट्रैक्टर के पीछे टकराने से एक युवक को मौत हो गई। इस मामले में थाना तिब्बड़ पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सतवंत सिंह निवासी जीवनवाल ने बताया कि उसका बेटा रणबीर सिंह भारतीय स्टेट बैंक की तिब्बड़ी रोड शाखा में सहायक मैनेजर के पद पर कार्यरत था। उसका बेटा अपने दोस्त रमेश कुमार निवासी दीनानगर के साथ कार में सवार होकर तिब्बड़ी से घर लौट रहा था। घुराला मोड़ पर मलेरकोटला नर्सरी के पास पहुंचने पर कार के आगे जा रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही के साथ ब्रेक मार दी। इस दौरान कार के ट्रैक्टर के पीछे टकराने से उसका बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।