फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: हकीमां गेट थाने के सामने युवक की गोलियां मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैग... हकीमां गेट थाना संवेदनशील, डेढ़ माह के दौरान थाने के पास हुई दूसरी हत्या
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार सवार हो गए फरार, तीन की हुई पहचान

रविंदर शर्मा
अमृतसर। हकीमां गेट थाना बहुत ही संवेदनशील है, जिसके गेट पर वीरवार रात कार सवारों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी और फरार हो गए। पिछले डेढ़ माह में थाने के पास हत्या की यह दूसरी वारदात है। फिलहाल बीती रात थाने के गेट पर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने चौक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल तीन हमलावरों की पहचान करने के बाद हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, मगर अभी तक किसी को काबू किए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी।

जानकारी के मुताबिक पेठे वाला बाजार में स्थित हंसली वाली गली निवासी राजवीर सेठी उर्फ वीनू के पिता की सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास कपड़ों की दुकान है। वीनू वीरवार की रात अपने दोस्त हरजीत सिंह राजा निवासी बाबा साहिब चौक के साथ कार में जा रहा था। इस दौरान ही एक दूसरी कार में सवार युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


वीनू जब हकीमां गेट थाने के बाहर पहुंचे तो हमलावरों से बचने के लिए कार से निकलने के बाद भागकर थाने में दाखिल होने लगे। वीनू ने थाने के गेट से ही उसे बचाने की गुहार लगाई, मगर उसे कोई दिखाई नहीं दिया। इस दौरान हमलावरों ने उसे थाने के गेट पर ही गोलियां मार दी और फरार हो गए। थाने के बाहर फायरिंग की आवाज सुन बाहर निकले कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हुए वीनू को एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

वहीं, वीनू की मां ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2023 में कुछ लोगों ने उनके बेटे वीनू को अगवा कर फिरौती मांगी थी। उन्होंने तीन लाख की फिरौती देने के बाद बेटे को छुड़वा लिया। मगर जब मामला पुलिस के पास पहुंचा, तो पुलिस ने अगले ही दिन अपहरणकर्ताओं से पीड़ित परिवार को डेढ़ लाख रुपये वापस दिलवा दिए।
बाक्स ...
एक फरवरी की रात थाने से 30 मीटर दूरी पर मारी थी गोली
हकीमां गेट थाने से मात्र 30 मीटर दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल के गेट पर बाइक सवार तीन युवकों ने एक फरवरी 2024 की रात अंडों की रेहड़ी लगाने वाले यशपाल निवासी शहीद उधम सिंह की गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। तब भी हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक पर फरार हो गए। वारदात के 16 दिन बाद पुलिस ने प्रिंस उर्फ बाॅक्सर (19) , दानिश उर्फ गुग्गू (18) तथा दीपक प्रताप उर्फ सुखप्रीत उर्फ भोलू (18) को गिरफ्तार कर वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई पिस्तौल बरामद की।
विज्ञापन

कोट
थाने के पास हुई हत्या की वारदात को लेकर हकीमां गेट थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के बाद तीन आरोपियों की पहचान कर ली है और पुलिस की टीम ने छापेमारी कर आरोपियों के साथियों को काबू कर लिया है। जल्द ही पुलिस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
-डाॅ. प्रज्ञा जैन, डीसीपी सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें