सुखविंदर सिंह उर्फ साजन (फाइल फोटो)
- फोटो : AMRITSAR
जिले के एक युवक ने सोशल मीडिया पर युवकों की ओर से परेशान किए जाने पर आत्महत्या कर ली। तीन महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी।
जानकारी के मुताबिक अमृतसर के सुल्तान विंड रोड स्थित मंदिर वाले बाजार में रहने वाले सुखविंदर सिंह उफ़ॱर साजन ने रविवार को आत्महत्या कर ली। युवक को सोशल मीडिया पर कुछ युवक परेशान कर रहे थे। उन युवकों ने कुछ दिन पहले पुलिस में शिकायत दी थी कि साजन शहीदा साहब गुरुद्वारे आने-जाने वाली लड़कियों को छेड़ता है। घटना के बाद युवकों ने थाने में साजन के साथ राजीनामा कर लिया। उस राजीनामे को लेकर युवकों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल दी। उन्होंने लिखा कि सुखविंदर सिंह चोर है। वह जिसको मिले वह उसे पुलिस के हवाले कर दें। वह लड़कियों को छेड़ता मिले तो वहीं पीटना शुरू कर दो। इस बात से सुखविंदर सिंह को गहरा सदमा लगा और उसने आत्महत्या कर ली। सुखविंदर सिंह की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। वह नहीं चाहता था कि ये बात उसके घरवालों तक पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
अमृतसर के सुल्तान विंड इलाके के युवक द्वारा की गई आत्महत्या के बाद विलाप करते परिजन।- फोटो : AMRITSAR