फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदि आप इतिहास से सबक नहीं सीखते हो तो इतिहास खुद को दोहराता हैः नवजोत सिद्धू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा पर टिप्पणी कर इसे आंदोलन को बदनाम करने की साजिश बताया था। वहीं पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट किया है कि यदि आप इतिहास से सबक नहीं सीखते हो तो इतिहास खुद को दोहराता है। इतिहास हमें बताता है कि किसानों के खिलाफ कोई भी सरकार कभी जीत नहीं सकती। गौरतलब है कि नवजोत सिद्धू ने किसान आंदोलन की शुरुआत में अपने समर्थकों के साथ अमृतसर में एक रैली निकाली थी। जब से किसान आंदोलन चल रहा है सिद्धू ने ट्वीट के माध्यम से ही किसानों के साथ हमदर्दी प्रकट की है। आंदोलन में शामिल होने के लिए वह कभी किसानों के पास नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें