फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: गुरु नगरी अमृतसर की सड़कों पर जल्द ही पिंक रंग के ई-ऑटो चलातीं दिखाई देंगी महिलाएं

Tue, 08 Aug 2023 11:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के लिए कमाई की क्षमता बढ़ाने के लिए 90 फीसदी सब्सिडी के साथ प्रदान की जाएगी पिंक ई-ऑटो
विज्ञापन


महिला सशक्तिकरण के तरह स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत लागू होगी यह योजना

संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। गुरु नगरी में जल्दी ही पिंक रंग के ई-ऑटो चलातीं महिलाएं दिखाई देंगी। महिला सशक्तिकरण की तरह इस योजना को लागू किया जा रहा है। अमृतसर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ एवं नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने कहा कि राही योजना के तहत अमृतसर शहर के पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्ति दिलाई जाएगी।

वहीं, डीजल ऑटो चालकों की कमाई को और बढ़ाने के लिए अमृतसर स्मार्ट सिटी के तहत 1.40 लाख रुपये की सब्सिडी के साथ ई-ऑटो चलाने की योजना चल रही है। राही योजना के तहत महिला ऑटो चालकों को सशक्त बनाने और ऑटो चलाने की इच्छुक महिलाओं की कमाई की क्षमता बढ़ाने के लिए पिंक ई-ऑटो को 90 फीसदी सब्सिडी के साथ प्रदान करने की योजना तैयार की गई है। पुराने डीजल ऑटो को स्क्रैप करने की कोई शर्त नहीं होगी। लाभार्थी को पिंक ई-ऑटो की कुल लागत का 10 फीसदी भुगतान करना होगा। वर्तमान समय में समाज में महिलाओं की बराबर की हिस्सेदारी है, इसलिए इस योजना से महिलाओं को लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषि ने कहा कि इसी उद्देश्य से आने वाले दिनों में पिंक ई-ऑटो चलाने की इच्छुक महिला ऑटो चालकों के पंजीकरण के लिए कैंप की व्यवस्था की जाएगी, ताकि समाज के विकास के लिए महिलाओं के लिए रोजगार के और अधिक साधन सृजित किए जा सकें। उन्होंने महिला ऑटो चालकों और ऑटो चलाने की इच्छुक महिलाओं से अपील की कि वे राही योजना के तहत पिंक ई-ऑटो के लिए पंजीकरण के लिए लगाए जाने वाले कैंपों का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक पंजीकरण कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें