संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। असम से आई महिला के साथ लूट की वारदात हुई है। केकका चक्रवर्ती पत्नी प्रदीप चक्रवर्ती निवासी आधुनिक वसुंधरा अदबारी मालेगांव गुवाहाटी, असम ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी बेटी के साथ श्री हरि मंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए आई है। ई-रिक्शा पर सवार होकर टूरिस्ट गेस्ट हाउस की तरफ जा रहे थे। जब हम गेट पुरानी सब्जी मंडी के सामने पहुंचे तो मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए उनके हाथ से पर्स झपटकर फरार हो गए। उनके पर्स में 25000 रुपये, चार एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, रेलवे हेल्थ कार्ड, रेलवे रिटायर्ड वर्कर कार्ड और पावर बैंक था। थाना कोतवाली की पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।