फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अमृतसर की रेलवे कॉलोनी के बाहर अज्ञात महिला को जिंदा जलाकर कूड़े में फेंका, लोगों में दहशत का माहौल

Fri, 25 Oct 2024 10:05 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर में एक अज्ञात महिला को जलाकर कूड़े में फेंक दिया गया> पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों में इस बर्बर घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
महिला का शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के रेलवे कॉलोनी बी ब्लॉक, नैया वाला मोड़ के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वीरवार रात अज्ञात लोगों ने एक महिला को जिंदा जलाकर उसके शव को कूड़े के ढेर में फेंक दिया। यह भयावह दृश्य शुक्रवार सुबह उस वक्त सामने आया, जब इलाके के लोग रोजाना की तरह सैर पर निकले और जले हुए शव को देखा। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी है। महिला का शव इतनी बुरी तरह जल चुका है कि पहचान करना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान और इस क्रूर वारदात के पीछे कौन लोग हो सकते हैं, इसका पता लगाने में जुटी है। पुलिस आसपास के इलाकों से सबूत जुटाने और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें