फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: माल रोड पर गिरी निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

Sat, 01 Jul 2023 04:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर के माल रोड पर शनिवार को एक निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिर गई। इस हादसे में दो से अब तक पांच मजदूरों के घायल होने की सूचना है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन इमारत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के मॉल रोड पर एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक निर्माणाधीन बड़ी इमारत के लेंटर की शटरिंग गिर गई। हादसे के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक निर्माणाधीन  इमारत की तीसरी मंजिल का लेंटर डालने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शटरिंग गिरने से कई मजदूरों के उसके नीचे दबे होने की आशंका है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन की मदद से घायलों को एक- एक कर बाहर निकाला जा रहा है।

घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक 5 मजदूर घायल होने की जानकारी सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े हादसों के बाद नगर निगम, पुलिस और फायर ब्रिगेड की कोई भी टीम मौके पर नहीं पहुंची है। 
विज्ञापन


लोग अपने स्तर पर राहत कार्य कर रहे हैं। फिलहाल मौके पर पहुंचे ठेकेदार ने घटना को हादसा बताते हुए घायलों का इलाज कराने और आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। ठेकेदार कहा कहना है कि अभी तक इस हादसे में कोई जन हानि सामने नहीं आई है। मलबा जेसीबी की सहायता से उठा कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें