फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर भेजे

Sun, 28 May 2023 07:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों से दो पिस्तौल, पांच कारतूस और बाइक भी बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। जंडियाला थानाक्षेत्र के निजामपुरा में पुलिस ने शनिवार देर रात दो तस्करों को गिरफ्तार कर 260 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों से दो पिस्तौल, पांच कारतूस, दो किरचें और बाइक भी मिली है। थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

थाना प्रभारी ने आरोपियों की पहचान निजामपुरा गांव निवासी गुरपवनदीप सिंह तथा हरदेव सिंह के रूप में बताई है। उन्होंने बताया कि वे पुलिस टीम के साथ गांव रसूलपुरा में मौजूद थे। सूचना के आधार पर उक्त आरोपियों को टी प्वाइंट सुआ के निकट सरकारी स्कूल, अकालगढ़ ढपइयां, के पास रोका गया। जब उन्हें तलाशी देने को कहा गया, तो आरोपियों ने गजटेड अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डीएसपी सुच्चा सिंह की मौजूदगी में दोनों की तलाशी ली गई तो उनके पास से हेरोइन और हेरोइन बरामद हुए। आरोपी गुरपवनदीप सिंह उर्फ बिहारी के विरुद्ध मारपीट और असलहा एक्ट के तहत अमृतसर और बटाला में पांच केस दर्ज हैं। वह तीन मामलों में भगोड़ा भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें