खेती स्टोर के मालिक की 11 वर्षीय बेटी से मोबाइल छीनकर भागे दो युवकों को काबू कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मास्टर बलबीर सिंह ने बताया कि चोहला साहिब में उनका खेती स्टोर है। रविवार शाम को साढ़े सात बजे उनकी 11 वर्षीय लड़की केतिया मोबाइल पर गेम खेल रही थी। दो बाइक सवार युवक दुकान पर आए और लड़की से मोबाइल छीनकर भागने लगे। मास्टर बलबीर सिंह ने पीछा करके एक आरोपी को मौके पर दबोच लिया। थोड़ी दूरी पर राहगीरों ने दूसरे आरोपी को भी काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान निर्मल सिंह निवासी गांव राहल-चाहल, जगजीत सिंह निवासी गांव ब्रह्मपुरा के रूप में हुई है। थाना चोहला साहिब प्रभारी सोनमदीप कौर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।