थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने गांव वेईपूई निवासी जतिंदर सिंह को महिला के घर में घुस कर छेड़छाड़ करने पर नामजद किया है।
सब इंस्पेक्टर हरदेव सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे महिला घर में अकेली थी। आरोपी जतिंदर सिंह दीवार फांदकर घर में घुसा और उससे छेड़छाड़ शुरू की।
महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।