फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में पट्टी मर्डर केस में ट्रक यूनियन का उपाध्यक्ष गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन। वीरवार की सुबह पट्टी के नदोहर चौक में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने ट्रक यूनियन के उपाध्यक्ष मलकीत सिंह उर्फ लड्डू को गिरफ्तार किया है। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश करके चार दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। हत्या की वजह को लेकर अभी पुलिस द्वारा कोई खुलासा नहीं किया गया। पट्टी निवासी अमनदीप सिंह उर्फ फौजी, प्रभदीप सिंह उर्फ पूर्ण की नदोहर चौक में वीरवार की सुबह 6.35 पर गोलियां मारकर हत्या की गई थी। इस गोलीकांड में शमशेर सिंह शेरा नामक युवक गंभीर घायल हो गया था। जो अमृतसर के निजी अस्पताल से इलाज दौरान गायब हो गया था। दोहरे हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। इस संबंध में जानकारी देते हुए तरनतारन के एसएसपी ध्रुमन एच निंबले ने बताया कि डीएसपी कमलजीत सिंह औलख की अगुवाई में पुलिस द्वारा की गई जांच के छठे दिन ट्रक यूनियन के उपाध्यक्ष मलकीत सिंह उर्फ लड्डू को गिरफ्तार कर लिया गया। गौर हो कि दो माह पहले मलकीत सिंह लड्डू को पट्टी हलके के विधायक हरमिंदर सिंह गिल द्वारा ट्रक यूनियन का उपाध्यक्ष बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें