गुरदासपुर। थाना दीनानगर की पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला डीएसपी सिटी की की जांच के बाद दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में रोहित कुमार निवासी अवांखा ने आरोप लगाया कि ट्रेवल एजेंट हेम राज उर्फ अंशु शर्मा निवासी भीमपुर थाना घरोटा (पठानकोट) ने बताया था कि वह मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाकर उसे ईरान भेजेगा. जहां उसे 250 डालर प्रति माह वेतन मिलेगा। उसने 3.50 लाख रुपये लेकर 24 जून 2018 को उसे ईरान भेज दिया। उसे 150 डालर के हिसाब से छह माह तक वेतन दिया गया। इससे परेशान होकर वह 2019 में वापस घर आ गया। पुलिस ने मामले में जांच के बाद ट्रेवल एजेंट हेम राज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।