फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में ट्रैक्टर- ट्रॉली से 375 अवैध शराब की पेटियां बरामद, चालक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला। अवैध शराब से भरी एक ट्रैक्टर- ट्रॉली बटाला पुलिस की सीआईए स्टाफ ने पकड़ी है। ट्रॉली से 375 अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुई है। थाना घुमान पुलिस ने ट्रैक्टर चालक समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों के पास से एक रिवाल्वर औैर 10 कारतूस बरामद हुआ है। आरोपियों की पहचान ट्रैक्टर चालक महकदीप सिंह उर्फ निवासी गांव बरियार, गुरबाज सिंह निवासी गांव बरियार और हरबीर सिंह निवासी सेखवां के रूप में हुई है। एसएसपी रशपाल सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर एक विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इसी के तहत सीआईए स्टाफ ने गांव कोहाली के पास खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी ली। इसमें 375 अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुई। ट्रैक्टर चालक महकदीप सिंह को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें