संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। अटारी रोड स्थित इंडिया गेट के पास एक टिप्पर की मोटरसाइकिल से भिड़ंत होने पर मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान होशियार नगर निवासी जोध सिंह के रूप में हुई हैं। जांच कर रहे पुलिस अधिकारी विक्टर सिंह ने बताया कि उन्हें कुछ समय पहले ही घटना की जानकारी मिली थी। होशियार नगर निवासी जोध सिंह खासा से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहा था। जैसे ही वह बाईपास की तरफ जाने लगा कि पीछे से आ रहा टिप्पर संतुलन खो बैठा और मोटरसाइकिल सवार जोध सिंह को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज करके टिप्पर ड्राइवर को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।