संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। लूटपाट व मोहाइल, सोने की चेन आदि की छीना-झपटी करने वाले तीन आरोपियों को थाना रणजीत एवेन्यू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम वरिंदर सिंह निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी, पवनदीप सिंह निवासी एलआईसी फ्लैट्स और सिकंदर सिंह है। आरोपियों से पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चोरी किए और छीना झपटी किए कुल 15 मोबाइल बरामद किए हैं।
सब इंस्पेक्टर राजवंत कौर ने बताया कि इलाके में लगातार हो रही छीना झपटी की वारदातों के तहत विशेष टीम गठित कर जांच की जा रही थी। सूचना मिली थी कि उक्त आरोपियों ने मिलकर एक गैंग बनाया हुआ है। जोकि इलाके में चोरी व लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं। इसी के तहत ट्रैप लगाया गया और नाकाबंदी के दौरान तीनों को काबू किया गया। मौके पर ही आरोपियों से चोरी के मोबाइल बरामद हुए। थाना लाकर सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों की निशानदेही से कुल 15 मोबाइल चोरी के बरामद किए गए।