फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 1200 करोड़ की लागत से तीन मेडिकल कॉलेज जल्द होंगे शुरू

विज्ञापन
स्वतंत्र दिवस के मौके पर अमृतसर के गुरु नानक स्टेडियम में झंडा फहरा परेड को सलामी देते कैबिनेट मं - फोटो : AMRITSAR
विज्ञापन
मेडिकल शिक्षा व खोज मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने कहा है कि प्रदेश में जल्द ही 1200 करोड़ की लगत से तीन बड़े मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। यह मेडिकल कॉलेज मोहाली, कपूरथला व होशियारपुर में स्थापित किये जा रहे हैं। अमृतसर में 120 करोड़ से स्टेट कैंसर संस्थान की स्थापना होगी। सोनी अमृतसर के गुरुनानक स्टेडियम में आजादी दिवस पर आयोजित परेड समारोह के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। सरकारी मेडिकल कॉलेज में 850 असामियों जिसमें डॉक्टर, नर्स व अन्य स्टाफ भी शामिल है, की भर्ती को मंजूरी दी जा चुकी है। मार्च के महीने में कोरोना वायरस की जांच के लिए नमूने पुणे भेजे जाते थे। अब पंजाब में प्रति दिन 22 हजार लोगों की जांच की सुविधा उलब्ध है। बठिंडा में एम्स को चालू कर दिया गया है। इस संस्थान में एमबीबीएस के दाखिले शुरू हो चुके हैं। फिरोजपुर में पीजीआई का सेटेलाइट केंद्र स्थापित करने के लिए जमीन खरीदी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें