अमृतसर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दो अलग अलग आपरेशन में तीन हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो किलो और 151 ग्राम हेरोइन बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों की पहचान अजनाला थाने के अधीन पड़ते गांव बलड़वाल निवासी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा और गांव चमियारी निवासी रूपा सिंह के रूप में बताई है। संवाद